Punjab News: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक युवक के साथ मारपीट और अगवा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा और उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने थाना सेक्टर-17 पुलिस से मामले की शिकायत की है। बताया गया है कि पीड़ित युवक पंजाब विश्वविद्यालय में लॉ का छात्र है।
होटल में डिनर के लिए गए थे नरवीर
जानकारी के मुताबिक नरवीर सिंह पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार रात को वे अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए गए थे। इसी होटल में उदयवीर रंधावा भी अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ आए थे। उनके साथ दो गनर भी थे। नरवीर का आरोप है कि होटल के बॉशरूम में किसी बात को लेकर उनकी और उदयवीर की बहस हो गई।
यह भी पढ़ेंः Punjab News: जीएसटी चोरी के खिलाफ विशेष मुहिम में दो दिन में 107 वाहन जब्त
गनर-परिवारवालों ने की मारपीट
इसके बाद उदयवीर और उनके दो गनर ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उदयवीर के परिवार के लोग भी शामिल हो गए। नरवीर अपनी जान बचाने के लिए भागा। आरोप है कि आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और अपनी कार में जाल कर ले गए। नरवीर के साथियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। किसी तरह नरवीर भी छूटकर थाने पहुंचे।
समझौते का बना रहे दबाव
नरवीर का आरोप है कि घटना के बाद उदयवीर रंधावा के पिता सुखजिंदर सिंह रंधावा भी थाने पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने समझौते का दबाव बनाया। नरवीर की मांग है कि उसकी तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करे। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
16 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
4 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
4 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
5 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
5 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
5 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
6 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
7 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
7 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines