ATM Card Code Generat Mistake: वैसे तो सरकार और कानून दोनों की ही मदद से लोगों के बीच साइबर क्राइम को लेकर काफी हद तक जागरुक कर दिया है। लेकिन इतना सब कुछ करने के बाद भी ठग अपने काम में न जाने कैसे कामयाब हो जा रहें है। ताजा मामला पंजाब के फगवाड़ा से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के पैरों तले वक्त जमीन खिसक गई, जब उसके फोन पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया, जो उसने कभी निकाले ही नहीं थे। व्यक्ति ने पुलिस में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवा दी हैं।
ATM कार्ड का कोड जनरेट करना
ठग का शिकार हुए विजय कुमार ने बताया कि वो गांव जमालपुर का रहने वाला है और पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच जीटी रोड फगवाड़ा में उसका खाता चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसे बैंक की तरफ से ATM कार्ड जारी किया गया था। जिसका कोड जनरेट करने के लिए वह बैंक के ATM में गया था। जहां पहले से एक व्यक्ति वहां मौजूद था।
यह भी पढ़ें: पंजाब में अनोखी चोरी, दुकान से करीब 1000 नारियल चुरा ले गए 2 शख्स, चुराने की वजह भी बेहद खास
खाते से गायब हजारों रुपए
विजय कुमार ने आगे बताया कि उस वक्त उससे ATM कार्ड का कोड जनरेट नहीं हो पा रहा था। ऐसे में वहां मौजूद व्यक्ति ने विजय को इस मामले में मदद करने को कहा। विश्वास में आकर विजय कुमार ने उससे मदद ले ली। इस दौरान उस व्यक्ति ने विजय की आंखों से छिपकर उसके ATM कार्ड को किसी और ATM कार्ड से बदल दिया, जो किसी दलजीत सिंह के नाम पर है। ATM कार्ड का कोड जनरेट करने के बाद जब विजय घर पहुंचा तो उसके फोन पर खाते से 85,000 रुपए निकालने का मैसेज आया। इसके बाद विजय को ये समझने में देर नहीं लगी उसके साथ 85 हजार रुपए की ठगी हो गई है। विजय ने पुलिस में इस मामले की शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines