आतिशी के फर्जी वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, फोरेंसिक रिपोर्ट ने खोली सच्चाई, FIR दर्ज

आतिशी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो को लेकर फोरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.
जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो को तकनीकी रूप से तोड़-मरोड़ कर भड़काऊ तरीके से अपलोड किया गया था.

आतिशी के फर्जी वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, फोरेंसिक रिपोर्ट ने खोली सच्चाई, FIR दर्ज

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि श्री इकबाल सिंह की शिकायत पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं विधायक श्रीमती आतिशी के एक वीडियो को तोड़-मरोड़ कर तथा तकनीकी रूप से बदलकर गलत ढंग से अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को गुरुओं के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां करते हुए दिखाते हुये भड़काऊ सुर्खियों के साथ एक छोटी वीडियो क्लिप वाली कई पोस्टें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपलोड/प्रसारित की गई हैं.

विज्ञापन

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस वीडियो क्लिप की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है और श्रीमती आतिशी की ऑडियो वाली यह वीडियो क्लिप श्री कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

विज्ञापन

से डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच हेतु निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, पंजाब, एसएएस नगर को भेजी गई थी.

उल्लेखनीय है कि इस वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट दिनांक 09-01-2026 के अनुसार यह सामने आया है कि श्रीमती आतिशी ने अपनी ऑडियो में कहीं भी “गुरु” शब्द नहीं बोला, जैसा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो क्लिपों में दिखाया जा रहा है. वास्तव में इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे तकनीक के द्वारा तोड़-मरोड़ कर अपलोड किया गया है, जिसमें ऐसे कुछ शब्द शामिल किए गए हैं जो श्रीमती आतिशी द्वारा बोले ही नहीं गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ