Arvind Kejriwal Punjab Visit: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते दिन पंजाब पुलिस में 1746 कांस्टेबलों की भर्ती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब हर गांव में युवाओं को सरकारी नौकरी देकर देश के लिए रोल मॉडल बनकर उभरा है। राज्य सरकार ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अब तक 48,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। इस अभियान की वजह से अब पंजाब के हर गांव में कम से कम एक सरकारी कर्मचारी है। यह सभी के लिए बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है।
युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का काम
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की ये काम आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। इससे युवा राज्य की सामाजिक आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नौकरी पाने वाले युवाओं को अपनी ड्यूटी कुशलता के साथ करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से कहा कि ये उन सभी के लिए गर्व की बात है कि वे सबसे सुशोभित पंजाब पुलिस का हिस्सा बन रहे हैं। पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकारी आई है हमारा मिशन राज्य में स्थिरता लाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर रोजगार पैदा करना है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के 233 स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल, स्टूडेंट्स को दी जाएंगी हाईटेक सुविधाएं
देश की सबसे अच्छी कानून-व्यवस्था
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार अलग-अलग पदों पर प्रतिभाशाली युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर भर्ती करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही मान सरकार प्रदेश की बहुत खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति को भी सुधारा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लगातार कोशिशो की वजह अब पंजाब में देश की सबसे अच्छी कानून-व्यवस्था है। पंजाब में अब हालात बदल गए हैं और लोग सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, इसकी वजह से पंजाब तेजी से तरक्की कर रहा है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines