पंजाब में अरविंद केजरीवाल की नशे के खिलाफ पदयात्रा; गांवों में बन रहे खेल के मैदान
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में नशे के खिलाफ पदयात्रा करेंगे, जिसकी शुरुआत वह आज लुधियाना शहर से करेंगे।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से नशे के साथ जंग को और मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कसने का काम कर रही है। पंजाब में नशे के खिलाफ इस महायुद्ध में अब आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी उतर गए हैं। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अरविंद केजरीवाल सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी शुरुआत वह लुधियाना शहर से करेंगे।
कल से पंजाब के शहरों में नशे के खिलाफ़ पदयात्रा शुरू होगी। हमारा युवा संकल्प लेगा— ना खुद नशा करेंगे, ना किसी को पंजाब में नशा बेचने देंगे। मिलकर पंजाब को नशामुक्त बनाएंगे। #YudhNashianVirudh pic.twitter.com/nFSCb1MPDa
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 1, 2025
अरविंद केजरीवाल बुधवार लुधियाना शहर से नशे के खिलाफ अपनी पदयात्रा को शुरू करेंगे। इस पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। पंजाब को नशामुक्त बनाकर फिर से रंगला पंजाब बनाना है। अरविंद केजरीवाल की इस पदयात्रा में शहर के स्कूल और कॉलेज के बच्चे भी शामिल होंगे। इस बात की जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने दी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 10 दिन पहले कहा था कि नशे के खिलाफ वह हर गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। एक अप्रैल से वह हर गांव में जाना शुरू करेंगे। सीएम भगवंत मान भी इस पद यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही हर एक MLA, मंत्री, डीसी, SSP, एसपी, डीएसपी और पूरा प्रशासन हर गांव में जाएगा। लेकिन एक अप्रैल से किसानों की फसलों की कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर आएंगे। तो गांव में कोई नहीं मिलेगा। जिसके चलते इस कार्यक्रम को एक महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। लेकिन 2 अप्रैल से शहरों के अंदर यह कार्यक्रम शुरू होगा। स्कूलों और कॉलेज के बच्चे संकल्प लेंगे कि ना तो खुद नशा करेंगे, ना ही किसी और को पंजाब में नशा बेचने देंगे।
पंजाब सरकार बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान बना रही है। हर स्कूल और गांव में ये मैदान बनना शुरू हो गए हैं। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले एक या दो महीने में हर छोटे-बड़े गांव में खेल का मैदान होंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करें। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को नशे से दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर हम ऐसा करते हैं, तो इससे अच्छा और पुण्य का काम कोई नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: