हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अमृतसर में थाने के बाहर विस्फोट, भागे लोग, पुलिस ने दिया अपडेट

Amritsar Majitha Police Station Blast: अमृतसर के पास मजीठा जिले में थाने में विस्फोट हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।

Amritsar Majitha Police Station Blast: अमृतसर के मजीठा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ग्रामीण क्षेत्र में मजीठा थाने के बाहर विस्फोट हुआ है। फिलहाल विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट रात करीब 9.30 बजे हुआ।

अचानक आई धमाके की आवाज से दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद पुलिस ने थाने के दरवाजे बंद कर दिए। लोग भी थाने के बाहर इकट्ठा होने लगे। बता दें कि हाल ही में अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर आईईडी मिला था। जबकि अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में गुरबक्श नगर पुलिस चौकी के अंदर विस्फोट मिल चुका है। चंद दिनों के अंदर यह तीसरी ऐसी घटना है।

सुखबीर सिंह बादल पर हो चुका है हमला 

इस मामले में एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण) चरणजीत सिंह का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यह टायर ब्लास्ट था। हालांकि किसी भी मीडियाकर्मी को पुलिस स्टेशन के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

सुखबीर सिंह बादल पर हो चुका है हमला

ये घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि 12 घंटे पहले ही स्वर्ण मंदिर के पास शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने की कोशिश की गई थी। अमृतसर में हुए इस विस्फोट ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीमों को तैनात किया है। अधिकारी पिछले दिनों हुई घटनाओं और इस घटना के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें