अमृतसर में थाने के बाहर विस्फोट, भागे लोग, पुलिस ने दिया अपडेट
Amritsar Majitha Police Station Blast: अमृतसर के पास मजीठा जिले में थाने में विस्फोट हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Edited By Pushpendra Sharma

प्रतीकात्मक फोटो।
Edited By Pushpendra Sharma

प्रतीकात्मक फोटो।
Amritsar Majitha Police Station Blast: अमृतसर के मजीठा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ग्रामीण क्षेत्र में मजीठा थाने के बाहर विस्फोट हुआ है। फिलहाल विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट रात करीब 9.30 बजे हुआ।
अचानक आई धमाके की आवाज से दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद पुलिस ने थाने के दरवाजे बंद कर दिए। लोग भी थाने के बाहर इकट्ठा होने लगे। बता दें कि हाल ही में अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर आईईडी मिला था। जबकि अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में गुरबक्श नगर पुलिस चौकी के अंदर विस्फोट मिल चुका है। चंद दिनों के अंदर यह तीसरी ऐसी घटना है।
इस मामले में एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण) चरणजीत सिंह का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यह टायर ब्लास्ट था। हालांकि किसी भी मीडियाकर्मी को पुलिस स्टेशन के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
ये घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि 12 घंटे पहले ही स्वर्ण मंदिर के पास शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने की कोशिश की गई थी। अमृतसर में हुए इस विस्फोट ने चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीमों को तैनात किया है। अधिकारी पिछले दिनों हुई घटनाओं और इस घटना के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: