Amritsar Heritage Street Traffic Management: अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और विजिटर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने एक पहल शुरू की है। दरअसल, शहर प्रशासन की ये खास पहल हेरिटेज स्ट्रीट पर ट्रैफिक की भीड़ को दूर करने के लिए है। प्रशासन ने हेरिटेज स्ट्रीट पर ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए ऐतिहासिक जस्सा सिंह आहलूवालिया गेट का पूरी मरम्मत करने वाली है। साथ ही हेरिटेज स्ट्रीट पर ट्रैफिक मैनेजमेंट का क्यूआर कोड भी लगाया जाएगा। इन सारी कोशिशों का उद्देश्य एरिया की ऐतिहासिक अखंडता को बनाए रखते हुए भीड़भाड़ को कम करना है।
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर का प्लान
प्रशासन ने हेरिटेज स्ट्रीट पर पर्यटन विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के बीच बैलेंस बनाने के लिए भीड़भाड़ कम करने पर फोकस रही है। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर (DC) साक्षी साहनी ने कहा कि अनियमित ट्रैफिक की वजह से हेरिटेज स्ट्रीट आने वाले टूरिस्ट्स को भारी भीड़भाड़ और असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट और इसके आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ कम करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। इसके लिए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर ने बैठक की।
यह भी पढ़ें: शिरोमणी अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने की सुखबीर सिंह बादल से इस्तीफे पर पुनर्विचार की अपील; जानें पूरी डिटेल
हेरिटेज स्ट्रीट पर लगेगा क्यूआर कोड
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पर्यटकों को किसी भी तरह का शोषण न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए भी नियम लागू किया है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने के चल रही कोशिशों के तहत ऐतिहासिक जस्सा सिंह आहलूवालिया गेट का रेनोवेशन करवाया जा रहा है। इस दौरान AMC के आयुक्त गुरप्रीत औलुख ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए हेरिटेज स्ट्रीट पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इससे विजिटर्स स्कैन करके इलाके के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि यातायात प्रवाह को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को रोकने के लिए कई उपाय लागू किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
8 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
9 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
11 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
11 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines