Amritsar News: पंजाब के अमृतसर के मॉल मंडी के पास बुधवार देर रात गैंगवार की एक घटना सामने आई है. यहां 2 बाइक सवार 5 युवकों ने कार सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. अचानक हुई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. गोली लगने से कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्प्ताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या, बंबीहा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, पंजाब के बटाला में फायरिंग
अस्पताल में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
जानकारी के अनुसार, निमिश अपने एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार की रात अपनी कार में सवार होकर घर लौट रहा था. इस दौरान जब उनकी कार रास्ते में मोहकमपुरा थाने के अधीन पड़ते मॉल मंडी इलाके गोल्डन एवेन्यू के पास पहुंची, तभी 2 बाइकों पर सवार होकर आए 5 युवकों ने उन्हे घेर लिया। बताया गया है कि बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनकी कार के शीशों में तोड़फोड़ की। इसके बाद बाइक सवारों ने निमिश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बताया गया है कि अचानक हुई फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं गोली लगने से कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां निमिश की मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि इस फायरिंग जग्गू भगवानपुरिया गैंग का हाथ हो सकता है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब पहुंचे राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, अधिकारियों से हुई बहस, वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines