अमृतसर बायपास हाईवे के पास धमाका, रखने आए युवक के हाथ में ही फटा बम

पंजाब में आए दिन धमाके की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच अमृतसर बायपास स्थित हाईवे के पास एक धमाके की आवाज आई। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Amritsar bomb explosion

Amritsar bomb explosion

पंजाब के अमृतसर बायपास मंगलवार सुबह बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो जो शख्स बम रखने आया था, उसी के हाथ में बम फट गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और धमाके की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ कि धमाका किस वजह से हुआ। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं घायल व्यक्ति को पुलिस ने हॉस्पिटल भिजवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ