Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में हुए लगातार दो बम धमाकों के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। यहां 8 मई की सुबह एक विस्फोट में एक शख्स घायल हुआ था। इससे पहले 6 मई की शाम को विस्फोट हुआ था, जिसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना थी।
अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में हुए दोनों विस्फोट
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, विस्फोटों के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि पहली घटना के बाद पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया था कि वे कारणों का सत्यापन कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक, कल (8 मई) हुए विस्फोट में एक व्यक्ति के पैर में चोट आई है। धमाके वाली जगह स्थित कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी सफाईकर्मी बोला- चारों ओर धुआं-धुआं हो गया
घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक सफाईकर्मी ने कहा कि मैं यहां सफाईकर्मी हूं और अपनी ड्यूटी कर रहा था। तभी मैंने धमाके की तेज आवाज सुनी। इसके बाद चारों ओर धुआं-धुआं हो गया। बताया गया है कि 6 मई की रात करीब 11:15 बजे स्वर्ण मंदिर के पास उसी हेरिटेज स्ट्रीट में विस्फोट हुआ, जिसमें 8 मई को फिर से हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था।
पंजाब पुलिस करा रही फोरेंसिक जांच
अमृतसर के एडीसीपी मेहताब सिंह ने सोमवार को कहा था कि दोनों विस्फोटों की तीव्रता काफी कम थी। जबकि एजीसीपी ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम अमृतसर में जांच करने के लिए पहुंची है। जांच पूरी होने के बाद हम आगे की जानकारी दे पाएंगे। बता दें कि पुलिस आयुक्त अमृतसर ने 8 मई को ट्वीट किया था कि पंजाब पुलिस सच्चाई का पता लगाने के लिए विस्फोटों की वैज्ञानिक और फोरेंसिक जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त ने लोगों से की ये अपील
उन्होंने ट्वीट में कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था, शांति और सद्भाव बनाए रखें। सोशल मीडिया पर किसी असत्यापित खबर या सूचना पर प्रतिक्रिया न दें। साथ ही पुलिस आयुक्त ने हिदायत दी है कि अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा है कि मौके पर स्थिति सामान्य है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
4 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
6 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
20 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
1 day agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
2 days agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
2 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
3 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
4 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines