Amritsar Blast: स्वर्ण मंदिर के पास अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर एक और धमाका, 36 घंटे में दूसरा ब्लास्ट

Amritsar News, explosion, Golden Temple, punjab news

Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार को एक और धमाका हुआ। इसी जगह पर रविवार को भी एक धमाका हुआ था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। धमाके की घटना स्वर्ण मंदिर के रास्ते में सारागढ़ी सराय के पास हेरिटेज स्ट्रीट की है। करीब 36 घंटे में स्वर्ण मंदिर के आसपास यह दूसरा क्रूड बम विस्फोट है।

धमाके की घटना आज सुबह करीब 6.30 बजे हुई। पुलिस आयुक्त सहित पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच के लिए नमूने एकत्र कर रही है। अमृतसर के एडीसीपी मेहताब सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि हम जांच कर रहे हैं। यहां स्थिति सामान्य है। बम निरोधक दस्ते और एफएसएल की टीमें यहां हैं। एक व्यक्ति के पैर में मामूली चोट आई है।

https://twitter.com/ANI/status/1655424636740603904

विस्फोट के बाद इलाके में दिखा धुआं

रविवार सुबह धमाके की आवाज आसपास के स्थानीय लोगों ने सुनी और उन्होंने विस्फोट के बाद इलाके में धुआं भी देखा। इससे पहले शनिवार रात स्वर्ण मंदिर के पास धमाके के बाद हेरिटेज स्ट्रीट के निवासियों में दहशत फैल गई थी। धमाके की आवाज स्वर्ण मंदिर के एक किलोमीटर के दायरे में सुनी गई। विस्फोट में कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और यह विस्फोट शनिवार देर रात हुआ। घटनास्थल पर मौजूद श्रद्धालु करणदीप सिंह ने कहा कि विस्फोट के बाद एक ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही कुछ लड़कियों को शीशे के टुकड़े लगे और उन्हें मामूली चोटें आईं। उन्होंने कहा कि लड़कियां हरियाणा के पंचकुला से स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आई थीं।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि धमाका संभवत: हेरिटेज स्ट्रीट के एक रेस्तरां की चिमनी में हुआ। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है। अमृतसर पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना के तथ्यों की जांच की जा रही है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ