पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात एक ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना भगतवाला अनाज मंडी में हुई, जहां ASI अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस के मुताबिक, घटना तड़के करीब 3 बजे हुई. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अनजान लोगों ने ASI पर गोली चला दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक ASI की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले थे.
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मोटरसाइकिल सवार दोनों हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
परिवार को मिलेगा 2 करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग
पंजाब के DGP गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में ASI हरजीत सिंह के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. इसके अलावा HDFC Bank की ओर से 1 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान भी परिवार को दिया जाएगा. DGP ने कहा कि ASI हरजीत सिंह को पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
9 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
10 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
12 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
12 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines