Amritpal Singh Case: खालिस्तानी नेता और पंजाब वारिस दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई पर CM भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की शांति से समझौता नहीं किया जाएगा और इससे छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मान ने कहा कि कुछ लोगों ने ऐसा करने की कोशिश की जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
भगवंत मान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ तत्व विदेशी ताकतों की मदद से पंजाब का माहौल खराब करने की बात कर रहे थे और नफरत भरे भाषण दे रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1638070602065154049
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम 100% धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। पंजाब को धमकी देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पंजाब की शांति भंग करने का सपना भी नहीं देख सकता है। मेरे खून की हर बूंद पंजाब के लिए है। पंजाब सबसे अच्छा है और हम राज्य में शांति सुनिश्चित करेंगे। यह मेरा वादा है कि हम शांति से समझौता नहीं करेंगे। पंजाब सुरक्षित हाथों में है, मैं आपसे वादा करता हूं।
केजरीवाल बोले- पिछले 1 साल में पंजाब सरकार ने कर दिखाया है…
आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धैर्य और परिपक्व तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई देना चाहता हूं। पिछले 1 साल में पंजाब सरकार ने दिखा दिया है कि अगर नीयत नेक हो तो कानून व्यवस्था बहुत अच्छी तरह से कायम रखी जा सकती है
पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- CM मान के नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षित
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को जो भी पंजाब का माहौल बिगाड़ने या पंजाब को विकास की राह से भटकाने की कोशिश करेगा, मान सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि उनके पास लगातार पंजाब और विदेशों से लोगों के फोन आ रहे हैं और वे असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस कार्रवाई के लिए मान सरकार की सराहना करते रहे हैं। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इतना बड़ा कदम उठाने के लिए भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार की तारीफ की और कहा कि इससे साबित होता है कि मान सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है। पंजाब में किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब में बहुत कुछ हुआ है लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बिल्कुल सुरक्षित है। मुख्यमंत्री मान पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 hr agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
9 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
19 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines