Amritpal Singh Gurpreet Singh Murder: पंजाब के फरीदकोट में हाल ही में गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी। फरीदकोट में ‘वारिस पंजाब दे’ के फाउंडर मेंबर गुरप्रीत सिंह की 9 अक्टूबर को हुई हत्या मामले में पंजाब के डीजीपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में खडूर साहिब सीट से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का हाथ बताया गया है। एक स्पेशल टीम बनाकर हत्या का खुलासा किया गया है।
सर्च ऑपरेशन शुरू
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया। पुलिस को जांच में पता चला कि इस हत्याकांड में विदेश में बैठा गैंगस्टर अर्श डल्ला भी शामिल था। इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शूटर्स को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के सीएम मान को सांसद से जान का खतरा! पुलिस का दावा; पहले भी ‘धमका’ चुके हैं अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह के कहने पर हुई हत्या
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि अमृतपाल सिंह के कहने पर ये हत्या की गई है। गुरप्रीत सिंह को ‘वारिस पंजाब’ जत्थेबंदी का 2021 में खजांची बनाया गया। दीप सिद्धू की मौत के बाद वह अमृतपाल के क्लोज रहा, लेकिन बाद में अलग हो गया। उसने अमृतपाल खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट भी डाली थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सारे बिंदुओं की जांच की जा रही है। अमृतपाल से पूछताछ की जाएगी। बता दें कि गुरप्रीत सिंह हत्याकांड की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। जिसमें तीन डीएसपी और एक एसपी शामिल हैं।
गांव हरी नौ में हुई थी हत्या
गौरतलब है कि फरीदकोट के गांव हरी नौ में गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी उम्र 32 साल थी। गुरप्रीत गांव हरी नौ में पंचायत चुनाव में सरपंच उम्मीदवार के लिए प्रचार करने गया था। जैसे ही वह वहां से लौटने लगा तभी बाइक पर सवार 3 शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि गुरप्रीत सिंह पिछले कुछ समय से अमृतपाल सिंह और सिख नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था। उसे इसकी वजह से लगातार धमकियां भी मिल रही थीं।
ये भी पढ़ें: ‘अकाल तख्त के जत्थेदार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे, सख्त कार्रवाई होगी’
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines