अगर मां का दूध पिया..., पंजाब सरकार के मंत्री ने किसके लिए कही ये बात? वक्फ बोर्ड पर बड़ा बयान

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पंजाब में मौजूद बाबा साहेब अंबेडकर की सभी मूर्तियों को हटाने की बात कही है। आतंकी के इस बयान पर पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन आरोड़ा ने उन्हें खुली चुनौती दी है।

अमन अरोड़ा और पन्नू

पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने अमेरिका में बैठे गुरपतवंत सिंह पन्नू को खुली चुनौती दी है। दरअसल, सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नारे लिखने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पन्नू ने अपने वीडियो में अपील की है कि आगामी 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती पर पंजाब से अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं को हटाया जाएगा।

विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकी पन्नू का आरोप है कि अंबेडकर के बनाए संविधान के कारण ही सिखों को अलग पहचान नहीं मिल पाई है। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब से हजारों मील दूर बैठकर अमेरिका से नफरत के बीज बो रहा है। उसने धमकी दी है कि 14 अप्रैल को उनके लोग बीआर अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ देंगे।

विज्ञापन

बाबा साहेब अंबेडकर की किसी भी मूर्ति को छूने नहीं देंगे 

पंजाब सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि मैं उसे चुनौती देता हूं कि अगर पन्नू ने अपनी मां का दूध पिया है तो वह खुद पंजाब आकर बाबा साहेब अंबेडकर की किसी भी मूर्ति को हाथ लगाकर दिखाए। वे पंजाब आए और प्रदेश में लगी बाबा साहेब अंबेडकर की किसी भी मूर्ति को छूने की हिम्मत तो करे। उनका कहना था कि 14 अप्रैल को आप कार्यकर्ता, आम लोग और एससी समुदाय के लोग पूरे राज्य में अंबेडकर की मूर्तियों के पास बैठकर प्रार्थना करेंगे और मूर्तियों की रखवाली करेंगे।

विज्ञापन

बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में गलत शब्दों का किया इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि पन्नू ने बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। पन्नू को हम पंजाब का माहौल खराब करने नहीं देंगे। इसके अलावा पंजाब में वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस लेने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी की सिक्योरिटी कम नहीं की गई है। उनका कहना था कि ये नियम है कि समय-समय पर सुरक्षा का आंकलन होता है, जिसके बाद सुरक्षा कम या ज्यादा की जाती है लेकिन किसी की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। वक्फ संशोधन बिल 2024 पर उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को इस तरह से तंग करना गलत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ