चंडीगढ़: माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट ( ए. एफ. पी. आई.) फॉर गर्ल्स की दो पूर्व छात्राएं इवराज कौर और प्रभसिमरन कौर को एयर फोर्स अकैडमी, डंडीगल, हैदराबाद से ट्रेनिंग के बाद आज भारतीय हवाई सेना में फ्लायंग अफ़सर के तौर पर कमीशन मिला है, जो इस संस्था के लिए बड़े गौरव की बात है।
दोनों किसान की बेटियां
फ्लायंग अफ़सर इवराज कौर, जो फ्लायंग ब्रांच में बतौर हैलीकॉप्टर पायलट ज्वांइन करेगी, ज़िला रूपनगर के किसान स. जसप्रीत सिंह की बेटी है जबकि फ्लायंग अफ़सर प्रभसिमरन कौर के पिता स. परमजीत सिंह भी गुरदासपुर जिले के किसान हैं। प्रभसिमरन की नियुक्ति हवाई सेना की एजुकेशन ब्रांच में होगी।
मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बधाई
पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने दोनों नव- नियुक्त अफ़सरों को बधाई देते हुये कहा कि पंजाब की इन बेटियों के पिता किसान हैं और उनकी सफलता यकीनी तौर पर पंजाब के छोटे कस्बों और गाँवों के बच्चों को भी रक्षा सेवाओं में कमिशनड अफ़सर बनने कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।
बता दें कि माई भागो ए. एफ. पी. आई., पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्यशील है, जिसके पास अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे वाला एक रिहायशी कैंपस है और यह देश में अपनी किस्म का एकमात्र कैंपस है।
पंजाब मेंं जल्द शुरू होगा ट्रेनिंग सेंटर
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य की लड़कियों के देश की सेवा के लिए रक्षा सेवाओं में जाने के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हाल ही में माई भागो ए. एफ. पी. आई. में एन. डी. ए. प्रैपरेटरी विंग (लड़कियों) की स्थापना को मंज़ूरी दी है, जहां इस साल जुलाई से ट्रेनिंग शुरू हो जायेगी।
माई भागो ए. एफ. पी. आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए. वी. एस. एम. ( सेवामुक्त) ने इंस्टीट्यूट की इन दोनों छात्राओं के फ्लायंग अफ़सर के तौर पर चुने जाने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि यह प्राप्ति उनको राज्य की अन्य लड़कियों को अलग-अलग हथियारबंद सेनाओं के लिए प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमियों में भेजने के उनके यतनों को और बढ़ावा देगी। उन्होंने इन महिला कमिशनड अफसरों को भारतीय हवाई सेना में उनके सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 hr agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
10 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines