अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक बार फिर सांसद अमृतपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजीठिया ने उनके बड़े भाई का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अमृतपाल के बड़े भाई हरप्रीत सिंह नशा करते दिख रहे हैं। हालांकि न्यूज24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मजीठिया ने वीडियो जारी कर दावा किया कि अमृतपाल लोगों को ड्रग्स छुड़वाने के लिए ले जाता था, लेकिन वह एक ढोंगी था। वह नकली आदमी था, बल्कि अमृतपाल की देखरेख में ही ड्रग्स की डील होती थी। बाद में वह दिखावे के लिए धार्मिक हो गया। मजीठिया ने कहा कि अमृतपाल लोगों के नशे छुड़वाता था, लेकिन अपने भाई का नशा क्यों नहीं छुड़वाया।
3 ऑडियो किए थे जारी
पिछले सोमवार को भी मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 3 ऑडियो जारी किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमृतपाल सिंह गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। दावा किया था कि एक अज्ञात शख्स से बातचीत के दौरान अमृतपाल खुद गैंगस्टर जयपाल भुल्लर से संबंध होने की बात कबूल कर रहा है। लूट, वसूली और हथियारों के लेन-देन के मामलों में भी वह शामिल होने की बात कह रहा है। मजीठिया ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि पूरे रैकेट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से करवाई जाए।
जेल में मोबाइल होने का किया था दावा
हालांकि इन ऑडियो की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है। मजीठिया ने कहा था कि खुद अमृतपाल अपनी भूमिका को स्वीकार कर रहा है, ऐसे में जांच में देरी न की जाए। मजीठिया ने दावा किया था कि अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में दर्द निवारक गोलियां ले रहा है। उसके पास मोबाइल होने की जानकारी भी मिली है। अमृतपाल पंजाब का माहौल खराब करने के लिए पंजाब आया था।
यह भी पढ़ें:‘जख्म पर नमक छिड़कना…’; देवेंद्र फडणवीस ने वडेट्टीवार पर साधा निशाना, पहलगाम हमले पर कही ये बात
यह भी पढ़ें:‘टू नेशन थ्योरी को हमने…’; पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, केंद्र सरकार से की ये मांग
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines