Punjab News: पंजाब की राजनीति गर्माई हुई है। Shiromani Akali Dal के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के 8 बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गाज गिरी है। फैसले के बाद पंजाब की राजनीति में सियासी तूफान देखने को मिल रहा है। अधिकतर नेता बड़े बादल (पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल) के समय के हैं। 30 जुलाई को जिन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उनमें पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर जैसे नाम शामिल हैं। जो पंजाब के दिग्गज नेता माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें:‘मेरी पत्नी कोई चुनाव नहीं लड़ रही हैं’, अफवाहों पर पंजाब CM भगवंत मान ने लगाया ब्रेक
बताया जा रहा है कि ये नेता अकाली दल में बगावती तेवर अपनाए हुए थे। जो लगातार शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि अनुशासन समिति ने कुछ वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश के बाद कार्रवाई की है। ये लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। बता दें कि जिन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उनमें चंदूमाजरा, कौर के अलावा पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, परमिंदर सिंह ढींढसा, सुरजीत सिंह रखड़ा और सिकंदर सिंह मलूका शामिल हैं। वहीं, चरणजीत सिंह बराड़ और सुरिंदर सिंह ठेकेदार को भी निकाल दिया गया है।
पंजाब में अकाली दल ने जीती है सिर्फ एक सीट
अकाली दल की अनुशासनात्मक समिति के हेड बलविंदर सिंह भुंदड़ के अनुसार ये लोग पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। ये सभी सीनियर लीडर थे, जिन्होंने सुखबीर के खिलाफ ही मोर्चा खोल रखा था। पंजाब में लोकसभा चुनाव में अकाली दल ने काफी खराब प्रदर्शन किया था। पार्टी ने सिर्फ एक ही सीट जीती है। सुखबीर की पत्नी हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं। जिसके बाद इन नेताओं ने सुखबीर बादल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सुखबीर से पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने की मांग की गई थी। सरवन सिंह फिल्लौर और सुच्चा सिंह छोटेपुर भी इनमें शामिल थे। उनके खिलाफ फिलहाल कार्रवाई नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: गुलाब चंद कटारिया बने पंजाब के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया पुरोहित का इस्तीफा
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
13 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines