जालंधर (पंजाब): पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के साथ जालंधर में भी 10 मई को वोटिंग होगी। 13 मई को नतीजे आएंगे। सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया है।
इसी कड़ी में शनिवार को जालंधर में शिरोमणि अकाली दल और बसपा नेताओं की बैठक हुई। जिसमें शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, बसपा के पंजाब प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी मौजूद थे।
जल्द उप चुनाव के लिए कैंडिडेट की होगी घोषणा
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बीएसपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर इस बार चुनाव लड़ रही है। दावे के साथ कह सकता हूं कि 13 मई को बड़ी गिनती के साथ हमारी पार्टी यह चुनाव जीतेगी। भविष्य में भी हम दोनों पार्टियां मिलकर ऐसे ही चुनाव लड़ते रहेंगे और अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि अकाली दल का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। जल्द ही कैंडिडेट की घोषणा कर दी जाएगी।
दफ्तरों का समय बदलकर नाकामी छिपाना चाहती है सरकार
इस दौरान भगवंत मान सरकार को घेरते हुए सुखवीर सिंह बादल ने कहा कि अफसरों को आदेश दिए गए कि किसानों का सिर्फ 33% नुकसान ही दिखाया जाए। अगर ऐसा होता है तो अकाली दल और बीएसपी मिलकर जमकर इस बात का विरोध करेंगे। सरकारी दफ्तरों का समय बदलने को कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने यह फैसला किया हो। इससे यह साफ पता चलता है सरकार अपनी नाकामी छुपाना चाहती है।
पंजाब की कानून व्यवस्था बदहाल
पंजाब के जेल का वीडियो बाहर आने के बाद एडीजीपी को हटा दिया गया है। इसको लेकर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जहां लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू हो सकता है, तो यह कोई बड़ी बात नहीं। हम सबको पता है कि पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इस वक्त क्या है? जालंधर की जनता से अपील करना अगर पंजाब को बचाना है तो जैसे हाल आम आदमी पार्टी का संगरूर इलेक्शन में किया वैसा ही जालंधर में हो और शिरोमणि अकाली दल को भारी बहुमत से जीत दिलवाएं।
जालंधर से नरेंद्र नंदन की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Punjab News: बिजली की बचत के लिए बड़ा फैसला-2 मई से सुबह 7.30 बजे से काम करेंगे सरकारी ऑफिस
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
1 day ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
2 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
3 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
5 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines