19 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बोली- मेरा नहीं, किसी ने शरारत की है

image - 2023-10-11T161745.014

Jalandhar Social Media Star Private Video Viral: कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद पंजाब से एक और सोशल मीडिया स्टार का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही कुल्लड़ पिज्जा कपल के वीडियो का मामला शांत हुआ था, इस बीच एक और सोशल मीडिया स्टार के इस तरह के वीडियो ने फिर से सोशल मीडिया के बाजार को गरम कर दिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जालंधर का है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

विज्ञापन

वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में इंटरनेट स्टार महिला साफ तौर पर आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही है। इस 2 मिनट के वीडियो में सोशल मीडिया स्टार अकेली है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो टेलीग्राम चैनल से लेकर यूट्यूब, ट्विटर और यहां तक ​​कि कई अडल्ट साइटों तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

ये वीडियो फर्जी है- इंटरनेट स्टार

इंटरनेट स्टार ने वीडियो वायरल होने के बाद अपने सोशल मीडिया पर आ कर इस वीडियो को लेकर अपनी तरफ से सफाई दी है। सोशल मीडिया स्टार ने बताया कि यह वीडियो फर्जी है और इस वीडियो में दिख रही लड़की वो नहीं है। इसके अलावा सोशल मीडिया स्टार ने लोगों से अपील की है कि वो इस वीडियो को आगे शेयर न करें।

विज्ञापन

उम्र 19 साल की है सोशल मीडिया स्टार

जानकारी के अनुसार, इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया स्टार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर किसने शेयर किया है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया स्टार ने इस मामले को लेकर किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। वायरल वीडियों में दिखाई दे रही सोशल मीडिया स्टार की सिर्फ उम्र 19 साल है और वह पंजाब की रहने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ