Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है। जिसमे उन्होंने बताया है कि, जल्द ही देश के अन्य शहरों के लिए आदमपुर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ाने जल्द शुरू होने जा रही है। सीएम ने ये ऐलान पंजाब के सिविल एवीएशन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद किया है। इस बैठक में आदमपुर एयरपोर्ट के अलावा पठानकोट और हलवारा एयरपोर्ट बारे में भी गहरी चर्चा हुई है।
सीएम मान का ऐलान
घोषणा करते हुए सीएम मान ने कहा कि अब पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट से देश के अन्य शहरों के लिए भी घरेलू उड़ाने जल्द शुरू होने जा रही है। इससे यह प्रवासियों भारतीयों (NRI) को अपने घर से जुड़े रहने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया की यह हवाई अड्डा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करेगा।
अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
वहीं सीएम मान ने अधिकारियों को हलवाड़ा हवाई अड्डे के नागरिक हवाई टर्मिनल के काम को जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 50 करोड़ रुपये पहले ही दे चुकी है।
यह भी पढ़ें: जो काम पंजाब की पुलिस न कर सकी, वो अब गांव की पंचायत करेंगी
आदमपुर, हलवाडा, बठिंडा और पठानकोट हवाई अड्डों पर जारी कार्यों पर नजर रखते हुए उन्होंने बताया की इन हवाई अड्डों से उड़ाने शुरू होने पर राज्य के लोगों को राहत मिलेगी साथ ही, शेष विश्व के साथ सीधा संपर्क उपलब्ध हो जाएगा।
सीएम मान ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने बैठक की जानकारी देते हुए ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने लिखा कि “आज पंजाब के सिविल एवीएशन विभाग के अधिकारियों के साथ पठानकोट, हलवारा, आदमपुर हवाई अड्डों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। खुशखबरी यह है कि देश के अन्य शहरों के लिए आदमपुर हवाई अड्डे से घरेलू उड़ाने जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसी के साथ, हलवारा में बन रहे टर्मिनल का काम भी जल्द पूरा होने वाला है।”
बता दें कि केन्द्रीय उड्डयन मंत्रालय ने भी कुछ दिनों पहले आदमपुर से घरेलू उड़ानों को शुरू करने के लिए टेंडर निकला था। जिसके बाद आदमपुर के हवाई अड्डे का जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने जाएजा भी लिया था। इसके बाद समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा की पंजाब को देश के तमाम बड़े शहरों से जुड़ने के लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines