AAP Worker Firing In Moga: पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता और कबड्डी खिलाड़ी के ऊपर कुछ बदमाशों ने जान हमला किया है। बदमाशों ने AAP कार्यकर्ता पर गोलियों से अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गई। हालांकि इस हमले में AAP कार्यकर्ता ने बड़ी ही चतुराई से अपनी जान बचा ली। वहीं, AAP कार्यकर्ता पर इस हमले की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे शख्स ने ली है। कबड्डी खिलाड़ी ने इस हमले को लेकर पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है, अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
AAP कार्यकर्ता पर गोलियों से हमला
ये घटना गांव धूड़कोट रणसींह की सोमवार सुबह की है। AAP कार्यकर्ता और कबड्डी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह बिंदी ने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह जब कुछ लोग बाइक पर सवार होकर उसके घर आए। उन्होंने पहले घर का गेट खटखटया, इस पर हरबिंदर सिंह की मां के दरवाजा खोला। बदमाशों ने कहा कि उनका एक कबूतर गलती से हरबिंदर सिंह के पास आ गया है। ये सुनने पर खिलाड़ी की मां ने कहा कि हरबिंदर सिंह अभी सो रहा बाद में आना। लेकिन बदमशों ने बहुत ही जरूरी है उसे जगा दीजिए।
यह भी पढे़ं: पंजाब पुलिस ने फोड़ा हथियार सप्लाई गिरोह का भांडा; 11 पिस्तौल के अलावा नकदी और बाइक भी मिली
हमले में AAP कार्यकर्ता घायल
इसके बाद जैसे ही हरबिंदर सिंह सोकर उठते हुए घर के दरवाजे पर आया तो एक बदमाश में पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, तुरंत ही हरविंदर सिंह ने चतुराई दिखाई और घर का दरावजा बंद कर दिया। इस हमले हरविंदर सिंह के पैर में एक गोली लग गई जिससे वो घायल हो गए। हमले के बाद में परिजन हरबिंदर सिंह को मोगा मेडिसिटी हास्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां से उसे लुधियाना डीएमसी में रैफर कर दिया गया।
कनाडा में बैठे शख्स ने ली जिम्मेदारी
हमले के कुछ देर बाद ही कनाडा में गांव एक दूसरे शख्स जगदीप सिंह धालीवाल उर्फ जग्गू ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लाइव होकर हमले की जिम्मेदारी ले ली। इस पोस्ट में जग्गू ने हरबिंदर सिंह चेतावनी देते हुए कहा कि उस पर हुआ ये हमला उसने ही करवाया है।
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
14 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines