---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab: जालंधर के नए मेयर बने AAP के विनीत धीर, पार्टी ने किया जीत का दावा

AAP Vineet Dhir is Jalandhar New Mayor: आम आदमी पार्टी के पार्षद विनीत धीर को जालंधर नगर निगम को नया मेयर चुन लिया गया है।

---विज्ञापन---

AAP Vineet Dhir is Jalandhar New Mayor: पंजाब के जालंधर नगर निगम से बड़ी खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 62 से आम आदमी पार्टी के पार्षद विनीत धीर को जालंधर नगर निगम को नया मेयर चुन लिया गया है। वहीं, बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों को सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर के रूप में नियुक्त किया गया है। जालंधर के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए पदभार की जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

---विज्ञापन---

सीएम मान ने दी शुभकामनाएं

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार जालंधर के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के शहर का विकास और उनका मॉर्डनाइजेशन करना है।

ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न

जैसे ही तीनों नामों की घोषणा हुई, आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस भवन के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी द्वारा नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी की जीत पर खुशी मनाई गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र की कृषि पॉलिसी ड्राफ्ट को किया कैंसिल; जानें वजह

अब होगा जालंधर का विकास

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप का मेयर बनने से जालंधर के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। साथ ही अब जालंधर विकास की नई इबारत लिखेगा।

---विज्ञापन---

पार्टी ने किया जीत का दावा

अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि जालंधर की जनता ने नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को निर्णायक जनादेश दिया, जिसके कारण आज पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर मिल पाए हैं। उन्होंने जालंधर की जनता का धन्यवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

First published on: Jan 12, 2025 04:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola