आम आदमी पार्टी नेता नितन नंदा पर हमला हुआ है. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आप नेता पहुंचे थे, जहां उन पर हमला किया गया है.
जानकारी के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नेता नितन नंदा पर एक समारोह के दौरान गोली चलाई गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई, जब नितन नंदा एक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे. इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई. गोलीबारी की आवाज सुनते ही मौके पर हड़कंप मच गया और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.
घायल नितन नंदा को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गोली उनके शरीर के अंदर लगी है और यह गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में लगी है.
घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की पहचान की जा रही है.
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
15 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
21 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines