पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के एक बयान को लेकर सियासत गरमाई हुई है। प्रताप सिंह बाजवा का ‘पंजाब में 50 बम पहुंच चुके हैं’ वाला बयान का मामला इतना आगे बढ़ गया कि बीते दिन हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई की। कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया और निर्देश दिया कि वह कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को इस मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल तक गिरफ्तार न किया जाए। हाल ही में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर प्रताप सिंह बाजवा पर जमकर निशाना साधा।
हाईकोर्ट से नहीं मिली बाजवा को राहत
अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब के कुछ नेता बेतुकी बयानबाजी करके खबरों में बने रहने के लिए हल्की राजनीति कर रहे हैं। किस तरह से विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने गलत बयानबाजी की, ये पूरे पंजाब के लोगों ने देखा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से भी प्रताप बाजवा की राहत नहीं मिली है, कोर्ट ने साफ कहा है कि उन्हें पुलिस को सहयोग करना होगा। जब भी पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी, जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोर्ट में प्रताप बाजवा ने कहा कि उनका सोर्स दैनिक भास्कर की खबर थी। यही बात बाजवा साहब पहले की पुलिस को बता देते तो आज ये मामला इतना आगे नहीं बढ़ता।
कहीं दोनों एक साथ तो नहीं
इस दौरान अमन अरोड़ा ने प्रताप बाजवा के बयान पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू और प्रताप बाजवा ने एक ही बात कही है। क्या ये दोनों मिले हुए हैं? बाजवा अपनी राजनीति को चमकने के लिए इस तरह के बयानबाजी करते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘गुजरात में डर गई है BJP…’, जानें दुर्गेश पाठक के घर CBI की रेड पर क्या बोले संजय सिंह?
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बाबा भीम राव आंबेडकर को लेकर जो कहा, वहीं बात कांग्रेस ने कही। क्या वो पन्नू के साथ है? ऐसे में कांग्रेस को अपना स्टैंड साफ करना होगा।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
10 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
12 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
1 day agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
1 day agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
2 days agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
3 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
3 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
4 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines