हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 'आप' अकेली लड़ेगी या कांग्रेस के साथ? हो गया फैसला

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता संदीप पाठक की मीटिंग में अरविंद केजरीवाल के साथ इस मुद्दे पर अंतिम सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन
आप

Lok Sabha election 2024: आम आदमी पार्टी पंजाब की 13 लोकसभा  सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बुधवार को उनके कांग्रेस या अन्य किसी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। सूत्रो के हवाले से खबर है कि इसे लेकर पिछले दिन अरविंद केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता संदीप पाठक की मीटिंग हुई थी। जिसमें केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने को हरी झंडी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने कुल करीब 40 उम्मीदवार इन 13 लोकसभा के लिए शार्ट लिस्ट किए हैं। अगर आप अकेले चुनाव लड़ती है तो यह I.N.D.I.A  गठबंधन के लिए करारा झटका होगा। इससे पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी किसी अन्य दल के साथ चुनाव लड़ने पर विरोधी सूर जाहिर कर चुकी हैं।

सीट बंटवारे को लेकर नहीं बनी कांग्रेस से बात 

जानकारी के अनुसार इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के एक साथ मिलकर पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। लेकिन बताया जा रहा है कि सीटों को बंटवारे को लेकर दोनों पाटियों के नेताओं में सहमति नहीं बन पाई है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। इसे लेकर दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पंजाब आप के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो चुकी है।

आप पार्टी की  चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी

सूत्रों की मानें तो पंजाब की 13 लोकसभा में चुनाव लड़ने की आप ने पूरी तैयारी पहले ही कर ली है। पार्टी आलाकमान को पहले ही अंदेशा था कि शायद कांग्रेस के साथ उनका तालमेल न बैठे। बताया जा रहा है कि इन 13 लोकसभा में प्रत्याशी बनाने के लिए कुल 40 लोगों के नाम शार्ट लिस्ट किए गए हैं। यह सभी समाजसेवी, खेलजगत, अभिनेता, डॉक्टर, राजनेता और अलग-अलग पेशे से संबंध रखने वाले लोग हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola