पंजाब में आम आदमी पार्टी का बड़ा एक्शन, मोगा मेयर को दिखाया बाहर का रास्ता
Author: News24 हिंदी
Nov 27, 2025 07:53 PM IST
मोगा के मेयर बलजीत सिंह चीनी को आम आदमी पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, मोगा मेयर को नशा तस्करों से संबंधों के चलते आम आदमी पार्टी ने पार्टी से निकाल दिया है. बता दें कि मोगा मेयर को पद से भी हटाया गया है. मोगा मेयर के नशा तस्करों के साथ संबंध के भी पुख्ता सबूत सामने आए हैं. जिसके बाद पार्टी ने एक्शन लिया है.
चानी को पार्टी से निकालने के पीछे उनके ड्रग्स केस में इन्वॉल्वमेंट सामने आई है. सरकार के सोर्सेज के मुताबिक मेयर ने 450 ग्राम अफीम केस में फंसी महिला को बचाने के एवज में रुपए लिए थे. हालांकि महिला गिरफ्तारी हो गई तो उसने सारी पोल खोल दी.
उसने रुपए गिनते हुए एक फोटो वायरल करते हुए दावा किया कि यह मेयर बलजीत चानी हैं. जिसके बाद मेयर पर पार्टी लेवल पर कार्रवाई के बाद FIR दर्ज करने की भी तैयारी की जा रही है.
वहीं AAP ने इसे रॉन्गफुल एक्टिविटीज यानी गलत गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई का तर्क दिया है. वहीं मेयर चानी इस मुद्दे पर मीडिया से खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं.
AAP ने मेयर का इस्तीफा लिया
जब महिला गिरफ्तार हुई है तो AAP ने मेयर से इस्तीफा लेने के साथ साथ उसे पार्टी से भी निकाल दिया है. इस संबंधी न तो मेयर बलजीत सिंह चानी, न ही विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और न ही पुलिस अधिकारी ही कुछ बताने को तैयार है. जिस कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines