Aam Aadmi Party Punjab: पंजाब पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इस चैनल ने न केवल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की तुलना भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से की, बल्कि दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भ्रामक सामग्री चलाई। इस चैनल ने ये भी दावा किया था कि आप ने चुनाव में टिकटों को बेचा। मामले में विकास पराशर की ओर से कैपिटल टीवी नामक यूट्यूब चैनल के खिलाफ लुधियाना के शिमलापुरी पुलिस थाने में कंप्लेन की गई है। विकास के पिता पप्पी पराशर लुधियाना लोकसभा सीट से आप कैंडिडेट हैं।
विकास ने कहा कि यूट्यूब चैनल लगातार आप और राघव चड्ढा के खिलाफ भ्रामक और निंदनीय सामग्री प्रसारित कर रहा है। राघव अभी इंग्लैंड में हैं। यूके में राघव चड्ढा ने सांसद प्रीत गिल से भेंट की है। जिसके बाद उनको खालिस्तान समर्थक कहने के साथ ही विजय माल्या से तुलना की जा रही है।
ऐसे वीडियो देश की शांति के खिलाफ
इस चैनल की ओर से राघव के खिलाफ पंजाब में नशा तस्करी की फर्जी खबरें भी चलाई जा रही हैं। एफआईआर में कहा गया है कि इस प्रकार के झूठे वीडियो समाज की शांति और सद्भाव के खिलाफ हैं। धर्म, जाति और नस्लीय आधार पर देश को बांटने की साजिश की जा रही है। मामले के संदर्भ में डीसीपी जसकिरणजीत सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ वीडियो प्रसारित किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि देश का पैसा लूटकर विजय माल्या इंग्लैंड भाग गए। उसी तरह आंखों के इलाज के बहाने राघव चड्ढा भी यूके चले गए। पंजाब के युवाओं को चिट्टे की लत लगाई, आप ने पैसे लेकर एमपी के टिकट बेचे। राघव ने यूके में सांसद प्रीत गिल से मुलाकात की। जो सीधे खालिस्तानियों की मदद करते हैं।
कुछ ऐसे वीडियो चलाए जा रहे हैं। वहीं, कुछ वीडियो में दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़ी फर्जी खबरें प्रसारित की जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने सभी वीडियो को तुरंत हटाने की मांग की है। इससे पहले फरवरी में पंजाब पुलिस ने एक यूट्यूबर को यूपी से अरेस्ट किया था। रचित जैन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के अलावा कई अन्य आरोप लगाए गए थे। बाद में जैन ने दावा किया था कि उनको केजरीवाल और पंजाब सरकार के खिलाफ जाने पर निशाना बनाया गया था।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 hr agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
22 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines