पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक ने पुलिस और भगवंत मान सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा का आरोप है कि अगर पकड़ा गया तो पुलिस उन्हें एनकाउंटर में मार सकती है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो जारी कर इस बारे में बताया है। विधायक ने वीडियो में बताया कि पंजाब सरकार ने उनके पीछे 500 पुलिसकर्मियों को लगाया हुआ है। यह पूरा मामला विधायक की पूर्व पत्नी से जुड़ा हुआ है। विधायक की पूर्व पत्नी ने उन पर रेप का आरोप लगाया है। इसी मामले में पुलिस विधायक की तलाश में जुटी है।
मेरी हत्या करना चाहती है पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस विधायक को पकड़ने करनाल पहुंची थी। विधायक यहां अपने एक रिश्तेदार के पास ठहरे हुए थे। पुलिस के आने भनक लगते ही विधायक पीछे से दीवार फांदकर भाग निकले। वह कुछ दूरी खड़ी अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने कुछ दूर उनका पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। विधायक विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा ने पुलिस के डर से बुधवार को एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एनकाउंटर का डर है। पंजाब पुलिस मुझे गैंगस्टर घोषित करना चाहती है और एनकाउंटर दिखाकर मेरी हत्या की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के 23 जिले बाढ़ की चपेट में, 30 की मौत, आपदा प्रभावित राज्य घोषित, देखें तस्वीरें
आप की दिल्ली लॉबी कर रही है परेशान
विधायक ने कहा कि मेरी पुलिस से कोई झड़प नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने मेरी गाड़ी पर गोली चलाई, तब मैं दूसरे दरवाजे से निकल रहा था। पुलिस के साथ कोई झड़प या टकराव जैसी स्थिति नहीं हुई। इतना ही नहीं, विधायक ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मैं बाल-बाल बच गया। इससे पहले भी विधायक ने एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली लॉबी मुझे परेशान कर रही है। इतना ही नहीं, विधायक ने आप की दिल्ली टीम की तुलना अहमद शाह अब्दाली से की। पठानमाजरा ने कहा कि जब अब्दाली पंजाब को नहीं झुका सका, तो दिल्ली लॉबी के नेताओं में इतनी हिम्मत कहां से आ गई।
ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए जारी किए 71 करोड़ रुपये
एकजुट होकर इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं
विधायक ने कहा कि मैं पंजाब के नेताओं से अपील करता हूँ कि वे एकजुट होकर इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मुझे गैंगस्टर घोषित करना चाहती है। मेरे पीछे 8 से 10 एसपी भेजे गए। 5 डीएसपी और एक दर्जन एसएचओ आए। कुल मिलाकर 500 पुलिसकर्मी मेरे पीछे भेजे गए। मेरी जान को खतरा है।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines