Aam Aadmi Party Leader Sandeep Pathak Press Conference: इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां खुलकर सामने आ गई हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अलग ही रुख अपना रखा है। AAP ने पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी पंजाब में उम्मीदवार बदल सकती है या फिर कांग्रेस को कुछ सीटें दे सकती है। हालांकि अब पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए इससे इनकार कर दिया है।
कांग्रेस के साथ पंजाब में नहीं होगा गठबंधन
बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा- जो लिस्ट जारी की गई है, उसे बदला नहीं जाएगा। हमारे उम्मीदवार यही रहेंगे। हम कांग्रेस के साथ पंजाब में गठजोड़ नहीं करेंगे। संदीप पाठक ने इसी के साथ बीजेपी पर पार्टी विधायकों को करोड़ों रुपये ऑफर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को 100 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं, लेकिन हमारे नेता ईमानदार हैं और वे नहीं बिकेंगे। संदीप पाठक ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की छवि साफ-सुथरी है। कुछ लोगों ने इस मुश्किल समय में पार्टी का साथ छोड़ दिया है, यह बहुत बुरी बात है। केजरीवाल जेल के अंदर हैं और लोगों को प्रलोभन देकर खरीदा जा रहा है।
केजरीवाल भी जल्द आएंगे बाहर
संजय सिंह की जमानत पर उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है। इसी तरह अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलेंगे। आपको बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी ने अब तक पंजाब में 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पिछले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने सिर्फ एक सीट पर कब्जा जमाया था। जबकि कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के खाते में दो-दो सीटें आईं थीं। आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि इस बार पंजाब में वह बड़ी जीत हासिल करेगी।
ये भी पढ़ें: Sandeep Pathak कौन? जो CM अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद देख रहे AAP का सारा कामकाज
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
6 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
16 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
20 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines