Punjab Aam Aadmi Clinic: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को सरकारी खर्चे पर सारी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं और व्यवस्थाएं चलाई जा रही है। इन्हीं में से एक आम आदमी क्लीनिक की व्यवस्था, जिसका लाभ प्रदेश का हर एक व्यक्ति उठा रहा है। आज मान सरकार के आम आदमी क्लीनिक प्रोजेक्ट ने एक ई उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, आम आदमी क्लीनिक ने मरीजों के 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बात की जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी है।
842 आम आदमी क्लीनिक
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि 15 अगस्त, 2022 से लेकर अब तक पंजाब में 2 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को 842 आम आदमी क्लीनिकों से मुफ्त इलाज मिला चुका है। राज्य में कुल 842 आम आदमी क्लीनिक हैं, जिसमें से 312 क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में है और 530 क्लीनिक ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इन सभी क्लीनिक में न सिर्फ 2 करोड़ लोगों का इलाज हुआ, बल्कि 80 प्रकार की मुफ्त दवाइयां और 38 तरह के मुफ्त मेडिकल टेस्ट की भी सुविधा दी गई।
यह भी पढ़ें: ‘पंजाब में बर्दाश्त नहीं की जाएगी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा’, समीक्षा बैठक में बोले कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह
स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में हर दिन करीब 58,900 मरीज आते हैं। प्रत्येक क्लीनिक में हर रोज औसतन 70 मरीजों का होता है। उन्होंने आगे बताया कि ओपीडी में 55 प्रतिशत विजिट महिलाएं करती हैं, जो लिंग-समावेशी स्वास्थ्य सेवा की तरफ एक अच्छे बदलाव को दर्शाती है। ये क्लीनिक सक्रिय रूप से पारंपरिक बाधाओं को तोड़ रहा हैं और सभी व्यक्तियों के लिए समानता पहुंच सुनिश्चित कर रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
16 mins agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
6 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
6 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines