A Unique Theft Case in Jalandhar: पंजाब के जालंधर से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां मंडी में लोगों ने एक चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था लोगों की भीड़ ने पहले मारा, फिर उसके हाथ- पैर बांध दिये। इतना ही नहीं लोगों ने तो युवक को चोरी के सजा देते हुए उसकी मूंछ और बाल भी काट दिए। ये सारी घटना मंडी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
पकड़ा गया आटा चोर
जानकारी के अनुसार, ये घटना घास मंडी की है। लोगों द्वारा पकड़ा गया चोर डाकखाने के पास से आटा चुरा रहा था। चोरी करते हुए उसे लोगों ने उसे दबोच लिया। मारमे और सजा देने के बाद जब लोगों ने चोर से ऐसा करने की वजह पूछी, तो उसने बताया कि वो नशा खरीदने के लिए चोरियां करता है। लोगों का कहना है कि जिस चोर को आटा चुराते हुए पकड़ा गया उसने इससे पहले भी कई इलाकों में इस तरह की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें: बुआ की शर्मनाक हरकत, एक बेड पर दोस्त करता रहा भतीजी से रेप, दूसरे पर वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी मस्त
पहले भी दे चुका है घटना को अंजाम
आटा चोर ने बताया कि उसका नाम मन्ना है और भार्गव कैंप का रहने वाला है। इस तरह की चोरी को अकेले अंजाम नहीं देता उसके 2 दोस्त भी इसमे उसका साथ देते हैं। चोर बताया कि हमेशा उनके निशाने पर आटा चक्की होती है। यहां भी वो तीनों चोरी करने के लिए आए थे, लेकिन जब लोगों ने उन्हें पकड़ा तो उसके साथी भाग गए और वह पकड़ा गया।
CCTV में घटना कैद
वहीं, इस घटना को लेकर आटा चक्की के मालिक का कहना है कि चोरों की ये पहले भी उनकी दुकान से 30 किलों आटे की चोरी कर चुकी है। चोरी की सारी घटना दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
5 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
21 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines