A Miraculous Case in Punjab: पंजाब के लुधियाना से एक चमत्कारी मामला सामने आया है। यहां एम्बुलेंस में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जा रहे एक पुलिसकर्मी की नब्ज अचानक से ही शुरू हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं। लेकिन इसके बाद से ही परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच एक अलग ही बहस शुरू हो गई।
जहरीले कीड़े ने काटा
पुलिस कर्मी ASI रामजी ने बताया कि उनके बेटे को एक जहरीले कीड़े ने काट लिया था, जिसके बाद 15 सितंबर को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां इलाज दौरान डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद मनप्रीत का हाथ फूल गया और उसे दर्द होने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि मनप्रीत को वैंटिलेटर पर रखना पड़ेगा। रामजी के अनुसार मनप्रीत को लगातार 2 से 3 दिन वैंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद रात को करीब 2.30 बजे अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: लुधियाना में 2 बच्चों से कुकर्म, युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, भड़के परिजनों का थाने के बाहर धरना
अचनक शरीर में हलचल
मनप्रीत के पिता ने आगे कहा कि मनप्रीत एक सरकारी मुलाजिम है इसलिए मौत के बाद उसको एम्बुलेंस में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में एक साथी पुलिस कर्मी को मनप्रीत के शरीर में हलचल महसूस हुई है। इसके बाद जब उसकी नब्ज चेक की गई तो वो चल रही थी। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किये दूसरे अस्पताल ले गए।
अस्पताल ने परिवार के आरोप को नकारा
वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल के डॉक्टर ने परिवार के आरोपों को नकार दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने परिवार को मनप्रीत को जिंदा सौंपा था, हां लेकिन ये जरूर कहा था कि उसके जिंदा बचने के चांस नहीं हैं। डॉक्टर साहिल ने कहा कि मरीज मनप्रीत की हालत बेहद गंभीर थी। लेकिन अस्पताल की तरफ से किसी ने भी उसकी मौत पर कुछ नहीं कहा। परिवार की तरफ से लगाया जा रहा आरोप गलत हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
41 mins agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
19 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines