A Man Salling Wife Obscene Videos: पंजाब के अमृतसर से पति-पत्नी के विश्वास और प्यार भरे रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी ही पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे बेचकर कमाई करता था। इतना ही नहीं युवक दोस्तों को घर में LED पर अपनी पत्नी की ये वीडियों दिखाता था। जब महिला इसका विरोध कर माइके चली गई तो उसने उसे धोखे घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
12 साल से कर रहा ये गंदी हरकत
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 12 साल पहले उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और प्यार रिश्ते में बदला। महिला ने आगे बताया कि दोनों शादी के पहले से शारीरक संबंध साझा करते थे। दोनों का ये संबंध 12 साल से चल रहा हैं। आरोपी शारीरिक संबंध बनाते वक्त महिला का अश्लील वीडियो बनाता था और सारी वीडियो को एक पेन ड्राइव में सेव कर लेता था। फिर बाद एक-एक कर सारी वीडियो बेचकर कमाई करता था।
यह भी पढ़ें: बीमार होने पर भी काम कराते, नहीं करने पर मारपीट करते…ओमान से लौटी 5 लड़कियों का दर्द छलका
शादी के बाद भी बाज नहीं आया
इसके बाद फरवरी 2022 में दोनों ने शादी कर ली। शादी भी आरोपी की अपनी इस हरकत से बाज नहीं आया। हद तब हो गई जब आरोपी अपने दोस्तों को घर बुलाकर उन्हें LED पर अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो दिखाने लगा। जब इस बात पता महिला को लगा तो वो गुस्सा होकर माइके चली गई। इसके बाद आरोपी ने 20 सितंबर 2023 को फोन कर धोखे से घर बुलाया और वहां उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
वारदात के बाद महिला ने खुद संभाला और थाना सिविल लाइन में अपनी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दिया।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
11 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
15 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines