ITI Centers In Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार का काम कर रही है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि किसी भी प्रदेश का विकास वहां के बच्चों के शिक्षित हुए बिना नहीं हो सका है। राज्य में स्कूल लेकर कॉजेल तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए पंजाब सरकार लगातार काम किया जा रहा है।
इसी उद्देश्य के तहत पंजाब स्कूल शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से छह आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इस काम के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के साथ एमओयू साइन किया है। मोहाली आईटीआई से इसकी शुरुआत की जाएगी, जिसका अगले महीने मुख्यमंत्री भगवंत मान उद्घाटन करेंगे। सांसद साहनी की ओर से इसके लिए 11 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। ढाई करोड़ उन्होंने जारी भी कर दिए हैं।
महिला सशक्तीकरण पर जोर
इस समझौते के तहत मोहाली आईटीआई में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एयर होस्टेस, ब्यूटी वेलनेस और जूनियर नर्स का कोर्स शुरू किया जाएगा। साथ ही ड्रोन व आर्टिफिशियल एजेंसी के नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। सांसद साहनी पटियाला, जालंधर और लुधियाना में तीन नए विश्वस्तरीय कौशल केंद्र भी स्थापित कर रहे हैं, जिसका 5 हजार से अधिक युवाओं को फ्री स्किल ट्रेनिंग और नौकरियां देना लक्ष्य है।
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब के युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी प्रगति के कारण हमारे आईटीआई संस्थानों में नवीनतम शिक्षा देने में कुछ कमियां है, जिन्हें इस पहल के साथ दूर किया जाएगा।
इनमें लुधियाना, पटियाला, मोहाली, सुनाम और लालड़ू आईटीआई शामिल हैं। बैंस ने बताया कि इन आईटीआई संस्थानों को स्थानीय उद्योगों से जोड़ा जाएगा और आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट और ट्रेनिंग के लिए एक मजबूत उद्योग संयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैंस ने कहा कि लालड़ू और मानकपुर शरीफ आईटीआई को ड्रोन अकादमी के रूप में विकसित किया जाएगा। बैंस ने बताया कि आईटीआई संस्थानों में सीटों की संख्या 28,000 से बढ़ाकर 35,000 कर दी गई है। इस पहल से औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित कर्मी मिलेंगे, वहीं राज्य में बेरोजगारी को कम करने और नशे की समस्या को समाप्त करने में भी मदद मिलेगी।
ये भी पढें- पंचायत चुनाव को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान की लोगों से खास अपील, कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
7 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
22 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines