PAP Passing Out Parade, जालंधर: पंजाब पुलिस एकेडमी में 2999 रंगरूट्स ने ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अब वो पुलिस जवान बन गए हैं। शुक्रवार को ये पासिंग आउट परेड में शामिल हुए और इन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलामी दी। इस दौरान नए पुलिस जवानों ने भांति-भांति के करतब दिखाए, वहीं मुख्यमंत्री ने केहा कि यह पासिंग आउट परेड नहीं, उम्मीदों की परेड है। इस दौरान प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव भी उपस्थित रहे।
-
शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिजनों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के एक-एक करोड़ रुपए के चेक सौंपे मुख्यमंत्री ने
यह भी पढ़ें: पूरी तरह डिजिटल होगी पंजाब विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर ने कहा-विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को देंगे ट्रेनिंग
शुक्रवार को पासिंग आउट परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिजनों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के एक-एक करोड़ रुपए के चेक सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पासिंग आउट परेड नहीं, बल्कि उम्मीदों की परेड है। आम आदमी पार्टी से पहले की सरकारों के वक्त पंजाब में सिर्फ राजनैतिक पार्टियों की रैलियां ही रह गई थी। सही मायने में रंगला पंजाब तो अब बन रहा है। आज ट्रेनिंग पूरी कर चुके लड़के-लड़कियों के मां-बाप की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इससे पहले 9 सितंबर को जब पुलिस में भर्ती हुए 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र मिले तो गांवों में ढोल बजे थे।
यह भी पढ़ें: सेम सेक्स मैरिज कराने वाले गुरुद्वारे के दोनों ग्रंथी बर्खास्त; कोर्ट का ऑर्डर मानना पड़ा भारी
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि प्रदेश की सरकार की तरफ से हर साल पुलिस को अपडेट किया जाएगा। हर साल दिसंबर महीने में युवाओं को पंजाब पुलिस के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गूगल हमारे संपर्क में है, जिसकी मदद से जल्द ही हम एआई बेस्ड पुलिसिंग को लोगों की सेवा-सुरक्षा और सहयोग के लिए समर्पित कर देंगे। इसके बाद पंजाब ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आदमी की नीयत साफ होती है तो रब भी पूरा साथ देता है। अब इंतजार हो गया और यह वक्त फल खाने है।
संबंधित खबरें
भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 hr agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
9 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
21 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines