Punjab University Elections, चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोमवार को यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट कैंडिडेट देवेंद्र पाल सिंह के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह पिटाई फार्मास्यूटिकल विभाग के बाहर प्रचार के दौरान की गई। दरअसल, यूनिवर्सिटी में 6 सितंबर को छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और सोमवार को प्रचार का आखिरी दिन था। इसी बीच इस तरह की घटना को लेकर हर तरफ आलोचनाओं का दौर जारी है।
वारदात उस वक्त की है, जब देवेंद्र पाल सिंह अपने समर्थक छात्रों के साथ प्रचार के लिए फार्मास्यूटिकल विभाग में पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार वहां 20 के करीब युवकों ने अचानक आकर देवेंद्र पाल सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद सभी छात्र संगठन पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर धरने पर बैठ गए।
यहां उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि धरने पर बैठे विद्यार्थियों में आम आदमी पार्टी (AAP) की स्टूडेंट विंग CYSS को छोड़कर लगभग सभी छात्र संगठन शामिल हैं। यहां प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने मांग की है कि CYSS के उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जाए और मारपीट के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 hr agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
12 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
18 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines