पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आई 105 करोड़ की हेरोइन, पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने नशे की खेप के साथ 3 धरे
Edited By Balraj Singh

Edited By Balraj Singh

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में शनिवार को प्रदेश की पुलिस ने 15 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 105 करोड़ की बताई जा रही है। इसी के साथ विभाग के काउंटर इंटेलिजेंस ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनका कनेक्शन पाकिस्तानी तस्करों के साथ बताया जा रहा है। इन्होंने इसे ड्रोन के जरिये मंगवाया था। फिलहाल इस बात की जांच का क्रम जारी है कि नशे की इतनी बड़ी खेप को ये लोग कहां सप्लाई करने वाले थे।
मामला जिले के डेरा बाबा नानक इलाके में पड़ते सीमावर्ती गांव हरूवाल का है। पकड़े गए आरोपी तस्करों में गांव के रमजोत सिंह के अलावा भूपिंदर सिंह भिंदा और नरिंदर सिंह भी हैं। इस बारे में सीआईए की टीम ने इंस्पेक्टर इन्द्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें काउंटर इंटेलिजेंस सीमा पार से नशे की खेप गिराए जाने संबंधी इनपुट मिले थे। इसके बाद उनकी टीम ने बताई गई जगह पर पहुंचकर तीनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 15 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसे उन्होंने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिये मंगवाया था। फिलहाल केस दर्ज करके उन्हें बटाला की अदालत में पेश करके आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि इस ग्रुप का पुराना लिंक क्या है? हाल में बरामद नशे की खेप को कहां सप्लाई करे वाले थे?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: