Khedan Watan Punjab Diyan, चंडीगढ़: पंजाब में ‘खेड्डां वतन पंजाब दीयां-2023’-सीजन-2 के तहत गुरुवार को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर खेल मुकाबले शुरू हो गए हैं। यहां एक अच्छी बात यह भी है कि इस आयोजन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए खिलाड़ी भी मौके पर पहुंचकर प्रतिभागिता हासिल कर सकेंगे। इस संबंध में प्रदेश के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सभी जिला के खेल अधिकारियों को हिदायत दे दी है।
-
157 ब्लॉकों में डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे खेल मुकाबलों में हिस्सा, 9 सितंबर तक चलेगा आयोजन
-
खेल मंत्री ने जिला खेल अधिकारियों को दिए निर्देश-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए खिलाड़ियों को मैदान पर पहुंचते ही किया शामिल
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से दूसरे वार्षिक खेल मेले ‘खेड्डां वतन पंजाब दीयां-2023’ का शुभारंभ किया था। इस विशेष आयोजन के तहत 9 सितंबर तक प्रदेशभर में जिलास्तर और ब्लॉक स्तर भी खेल मुकाबले होंगे। इनमें अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, 21 से 30 साल, 31 से 40 साल, 41 से 55 साल, 55 से 65 साल और 65 साल से अधिक के आठ अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ी शामिल होंगे। एथलेटिक्स, फ़ुटबॉल, वॉलीबॉल (स्मैशिंग और शूटिंग), कबड्डी (नेशनल स्टाइल और सर्कल स्टाइल), खो-खो और रस्साकशी समेत 35 तरह की प्रतिस्पर्धाओं में महिला-पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में शुरू हुई तैयारी, इन दलों ने प्रभारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी
गुरुवार को प्रदेश के राज्य के 157 ब्लॉकों में खेल मुकाबले शुरू हो चुके हैं, जिनमें डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उधर, इस बारे में आज मीडिया के माध्यम से प्रदेश के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके खिलाड़ियों को ग्राउंड में पहुंचने तुरंत खेलने का मौका देने संबंधी हिदायत दे दी है। असल में बहुत से खिलाड़ियों की तरफ से ऐसी मांग की जा रही थी।
जरूर जानें: पंजाब में CM भगवंत मान को क्यों लेना पड़ा ESMA लगाने का बड़ा फैसला
मीत हेयर ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विजयी रहने वाले खिलाड़ी आगे जिला स्तर पर अपना दम दिखाएंगे, वहीं उस दौरान हाल में चल रही 8 खेल प्रतिस्पर्धाओं के अलावा अन्य खेलों के मुकाबले सीधे होंगे। बाद में अक्तूबर में राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। राज्य स्तरीय विजेताओं को 7 करोड़ रुपए के इनाम बांटे जाएंगे। उन्होंने खेल मुकाबलों में सरकार की तरफ से तमाम इंतजाम पूरे होने के दावे के साथ लोगों के इसके प्रति उत्साह की बात भी कही।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
14 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines