Independence Day Security, लुधियाना: स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाक-चौबंद है। पंजाब पुलिस ने राज्य में अमन-कानून बनाए रखने के लिए 75 फीसदी पुलिस बल तैनात किया है। इनमें से 4 हजार की नफरी अकेले लुधियाना में चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। यह बात आजादी दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था जांचने लुधियाना पहुंचे स्पैशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अर्पित शुक्ला ने यहां के एससीडी सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू के साथ अधिकारियों और पुलिस बल को महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं संबंधी अवगत करवाया।
यह भी पढ़ें: ISI के इशारे पर जश्न-ए-आजादी को खराब करने की साजिश; कनाडा में बैठे आतंकी लंडा समेत 11 पर FIR दर्ज
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने लुधियाना पहुंचे स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों और एसएचओज को हिदायत की कि वह सार्वजनिक तौर पर और सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं। उन्होंने अधिकारियों के साथ अलग-अलग सुरक्षा अलर्ट और इनपुट्स भी सांझे किए।
उधर, इस बैठक के बाद स्पैशल डीजीपी ने बेहतर कारगुज़ारी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को और अधिक प्रभावशाली ढंग से निभाने के लिए प्रोत्साहित करने और उनको प्रेरित करने के लिए डीजीपी प्रशंसा डिस्क और नकद इनामों से सम्मानित भी किया।
संबंधित खबरें
राम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 hrs agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
5 hrs agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
1 day agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
3 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
3 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
3 days agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
3 days agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
4 days agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines