पंजाब के जालंधर जिले में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीती रात भारी बवाल हुआ. करीब 2000 छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया. कैंपस में तोड़फोड़ की और आग तक लगा दी. इस बीच प्रदर्शनकारी छात्र नारेबाजी करते हुए चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बैठ गए और सड़क को ब्लॉक कर दिया, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं. बवाल की खबर मिलते ही SSP गौरव तूरा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नेशनल हाईवे खुलवाया. फिर प्रदर्शनकारी छात्रों की बात सुनी और मामले की जांच कराई, लेकिन पुष्टि नहीं हुई.
रेप और सुसाइड की खबर से आक्रोशित हुए छात्र
SSP गौरव तूरा के अनुसार, यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप होने और फिर उसके द्वारा सुसाइड किए जाने की खबर फैली थी. सोशल मीडिया ग्रुप्स में मैसेज आया और वह पूरी यूनिवर्सिटी में इतनी तेजी से वायरल हुआ कि हजारों स्टूडेंट्स सड़कों पर विरोधस्वरूप उतर आए, लेकिन पुलिस जांच में न तो दोनों मामलों की पुष्टि हुई और न ही कोई सबूत मिला. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी ऐसा कोई मामला या जानकारी होने से इनकार किया. मामले की पुष्टि हुए बिना छात्र विरोध प्रदर्शन करने लगे. यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया. खिड़कियों के शीशे तोड़े, गमले उठाकर फेंके और इमारतों पर ईंटें बरसाकर तोड़फोड़ की.
कपूरथला SSP गौरव तूरा ने खुद मामले की जांच की
कपूरथला के SSP गौरव तूरा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही वे देररात ही यूनिवर्सिटी पहुंचे. पहले हाईवे ब्लॉक करके बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों की बात सुनी और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया. उनके आक्रोश की वजह सुनते ही मामले की जांच करने का आश्वासन देकर हाईवे बहाल कराया. जांच करते पर पता चला कि जैसा कहा जा रहा था, वैसा कुछ हुआ ही नहीं. यानी यूनिवर्सिटी में फैली खबर अफवाह निकली. इसलिए पुलिस अब सोर्स को तलाश रही है, जिसके जरिए रेप-सुसाइड की खबर सोशल मीडिया फैली और यूनिवर्सिटी में हंगामा हो गया, छात्र आक्रोशित होकर बवाल काटने लगे.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपों को अफवाह बताया
छात्रों के हंगामे के बाद LPU प्रशासन की ओर से बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया- प्रिय छात्रो, हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि सभी छात्र कैंपस में पूरी तरह सुरक्षित हैं. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें झूठी और भ्रामक हैं, और इन्हें शरारती तत्वों द्वारा फैलाया गया है. बयान में आगे कहा गया- आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी अराजकता में भाग न लें, अपने हॉस्टल/कमरे/आवास के अंदर सुरक्षित रहें, और किसी भी उत्तेजक या विघटनकारी गतिविधियों में शामिल होने से बचें. कृपया परिसर में शांत और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने में सहयोग करें.
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines