13-14 Family Member Suddenly Sick: पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर थानाक्षेत्र के ताजा पट्टी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में एक ही परिवार के 13-14 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। गांव के लोगों की मदद से परिवार के सभी बीमार सदस्य को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस बीमारी की वजह से सिर्फ दो दिन के भीतर लगभग पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया है।
परिवार के कई लोगों को हुआ पेट में दर्द
जानकारी के अनुसार, बीमार होने वाले लोगों में बच्चे भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों को पेट में दर्द हुआ, इसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सभी पास के अबोहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि हो सकता है कि परिवार के लोगों की तबीयत खाना खाने की वजह से बिगड़ी हो। इसके साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि खाने में कुछ खराबी रही होगी जिसकी वजह से परिवार के लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई होगी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
यह भी पढे़ं: बाबा बागेश्वर धाम ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका, पीली पगड़ी पहने नजर आए, बोले- आशीर्वाद बना रहे
पंजाब के लोगों को सीएम की सौगात
बता दें कि, पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 2 अक्टूबर को पटियाला में सरकारी क्षेत्र का अपनी किस्म का पहला माता कौशल्या अस्पताल लोगों को समर्पित किया है। ये अस्पताल पंजाब के ऐतिहासिक शहर पटियाला में स्थित है। अत्याधुनिक सहूलतों से लैस यह अस्पताल पटियाला सहित उसके आसपास रहने वाले करीब 20 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
21 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines