पटियाला: पटियाला सेंट्रल जेल में रविवार को उस समय बड़ी अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब यहां की दीवारों व फर्श में मोबाइल निकलने लगे। दरअसल, जेल प्रशासन ने यहां औचक जांच अभियान चलाया। जिसमें यहां की दीवारों व फर्श में छोटे-छोटे छेद बनाकर छिपाए गए 19 मोबाइल फोन बरामद हुए हें।

विज्ञापन

बरामद सभी फोन कीपैड वाले हैं। जिन्हें छिपाने में आसानी होती है। अकसर जेल के अंदर से गैंगस्टरों की ओर से फिरौती मांगने व अपना अवैध धंधा चलाने की खबरें सामने आती हैं। रविवार को जेल अधिकारियों ने अचानक जेल में छापेमारी की।

किसके मोबाइल, कैसे पहुंचे 

जांच के  दौरान सभी बैरक की बारीकी से तलाशी ली गई। कैदियों ने मोबाइलों को दीवारों में छेद बनाकर छिपाया हुआ था। फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किसे-किसे कॉल करने के लिए किया गया है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि यह फोन किस तरह कैदियों तक पहुंचे। जेल प्रशासन में कौन इस काम में लिप्त है। पुलिस क अनुसार फिलहाल यह फोन किसके हैं इस बारे में पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ