Punjab: शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

बलविंदर सिंह
Edited By Yashodhan Sharma

बलविंदर सिंह
चंडीगढ़/तरन तारन: शौर्य चक्र अवार्डी बलविन्दर सिंह संधू के सनसनीखेज़ कत्ल केस में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने मंगलवार को तरन तारन से इस केस के मुख्य मुलजिम, जिसकी पहचान गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा उर्फ राजा के तौर पर हुई है, को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गुरविन्दर बाबा के दो साथियों सन्दीप सिंह उर्फ काला निवासी अमृतसर और गुरप्रीत सिंह उर्फ रंधावा को भी गिरफ़्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्ज़े में से एक हैड ग्रनेड, एक आरडीएक्स-आईईडी, मैगज़ीन और 13 जिंदा कारतूस समेत दो .30 बोर पिस्तौल, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम, 36.90 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक मित्सुबिशी लेंसर कार भी बरामद की है। यह सफलता पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से नशा और गैंगस्टरों के विरुद्ध छेड़ी जंग के दौरान सामने आई है।
डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा, जिसको राष्ट्रीय जांच एजेंसी (ऐनआईए) की तरफ से भगौड़ा घोषित किया गया है, ने शूटरों को हथियार प्रदान करवा के शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह संधू की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि जांच से पता लगा है कि गुरविन्दर बाबा नामी गैंगस्टरों सुखप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा और सुखमीतपाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाला, जो शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह के कत्ल केस के मुख्य शक्की है, का नज़दीकी साथी है।
डीजीपी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि बरामद किये गए विस्फोटक, हथियार और गोला बारूद का प्रयोग आज़ादी दिवस के मौके पर पंजाब में शांति और सदभावना को भंग करने और दहशत की भावना पैदा करने के लिए किया जाना था।
इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) फ़िरोज़पुर रेंज जसकरन सिंह ने एसएसपी तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों की मौजुदगी में एक प्रेस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुए बताया कि यह जानकारी मिलने कि गुरविन्दर बाबा अपने साथी सन्दीप के साथ खडूर साहिब को जा रहा है, तरन तारन पुलिस पार्टी ने सफ़ेद रंग की लांसर कार जिसमें उक्त दोनों व्यक्ति सफ़र कर रहे थे, को रोक कर उनको काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि कार में से लोडिड मैगज़ीनों समेत दो पिस्तौल, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम और 3.90 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
आईजीपी ने बताया कि गुरविन्दर बाबा की तरफ से किये गए खुलासों के बाद, पुलिस ने बटाला पुलिस ज़िला के क्षेत्र में स्थित टिकाने से एक हैड ग्रनेड, एक आरडीएक्स-आईईडी और 33 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि बरामद किये गए विस्फोटक, हथियार और नशीले पदार्थों की पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा तस्करी की गई थी।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये एसएसपी तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस सम्बन्धी थाना वैरोवाल में ऐनडीपीऐस एक्ट की धाराओं 18, 21, 25 और 29, हथियार एक्ट की धाराओं 25 ( 6) और 25 ( 7), विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराओं 4 और 5 और एयरक्राफट एक्ट की धारा 10, 11 और 12 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 118 दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इन गिरफ़्तारियों से सरहद पार से तस्करी के और खुलासे होने की संभावना है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: