Punjab News, फिरोजपुर: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। गुरुवार को भारत-पाक सीमा से सटे फिरोजपुर की लोकसभा सीट पर दो पार्टियों ने अपने-अपने जिला प्रभारी नियुक्त किये है। जहां शिअद ने चमकौर सिंह टिब्बी को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने डॉ. मलकीत सिंह थिंद को अपना जिला इंचार्ज चुना है। इसके साथ ही आप ने फिरोजपुर लोकसभा सीट प्रभारी के रूप में जगदेव सिंह राम को चुना है।
चलिए जानते हैं कि किस पार्टी प्रभारी में कितना दम-खम है। साथ ही ये भी जानेंगे की जिले किसकी कितनी अच्छी पकड़ है।
डॉ. मलकीत सिंह थिंद का दम
शुरुआत पंजाब की सत्ताधारी पार्टी ‘आप’ के जिला प्रभारी डॉ. मलकीत सिंह थिंद से करते हैं। डॉ. मलकीत सिंह गुरूहरसहाय के रहले वाले हैं। आप की स्थापना से ही वो पार्टी के साथ जुड़े हुए है। उन्होंने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में आप की टिकट पर गुरूहरसहाय से चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा डॉ. मलकीत की कंबोज बिरादरी में काफी अच्छी पकड़ है।
यह भी पढ़ें: पंचायतों को भंग करने का फैसला वापस, जानें हाईकोर्ट से सरकार ने क्या कहा
शिअद के चमकौर सिंह टिब्बी का खम
वहीं, शिअद (शिरोमणि अकाली दल) द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी चमकौर सिंह टिब्बी की बात करें तो उनका राजनीतिक करियर की काफी मजबूत है। फिरोजपुर के टकसाली के रहने वाले चमकौर सिंह एक बड़े जमींदार है। साथ ही वह कई बार अपने गांव के सरपंच रह चुके हैं। इसके अलावा वो मार्क फेड के जिला डायरेक्टर, किसान विंग के उप-प्रधान, सर्कल प्रधान, जिला परिषद सदस्य, यूथ अकाली के राष्ट्रीय महासचिव और सदस्य जिला योजना बोर्ड पद पर भी काम चुके है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
21 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
6 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
6 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines