News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Jagtar Singh Passed Away, अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह अब हमारे बीच नहीं है। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया है। उनकी मौत से पूरे अमृतसर के सिख पंथ में शोक का माहौल है।
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुंशी के रूप में दुनिया भर में विख्यात जगतार सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर सिख पंथ की कई हस्तियां मौजूद रहीं। साथ ही इस अवसर पर श्री संगराना साहिब में एक पंथ समागम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार जागतार सिंह पिछले काफी समय से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसके चलते रविवार शाम को उनका निधन हो गया है।
यह भी पढ़ें: इंसाफ मांगने का अलग अंदाज: मूसेवाला के खून से सने कपड़े पहन कोर्ट जाएंगे पिता
सिख पंथ में ज्ञानी जगतार सिंह की शख्सियत काफी विख्यात थी। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुंशी और मुख्य मुंशी के रूप में दुनिया भर में धार्मिक सिख आयोजन को संबोधित किया करते थे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के बीच भी उन्हें काफी पंसद किया जाता है। पिछले साल 26 नवंबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन कर जगतार सिंह को सेवानिवृत्त किया था।
ज्ञानी जगतार सिंह के अंतिम संस्कार में कई ग्रंथी शामिल हुए। जिसमें तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और शिरोमणि समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी शामिल रहें। इनके अलावा ज्ञानी अमरजीत सिंह, बीबी जागीर कौर, बाबा अवतार सिंह सुरसिंह, बाबा अजीत सिंह, ज्ञानी जसबीर सिंह, ज्ञानी गुरबचन सिंह समेत कई संगठनों, संप्रदायों और समाज के प्रसिद्ध लोगों ने भाग लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।