हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट, चंडीगढ़ और मोहाली को ISI ने रची दहलाने की साजिश

विज्ञापन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। अलर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI चंडीगढ़ और मोहाली में बड़े धमाके की फिराक में है। आतंकी बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं।

खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद चंडीगढ़ और मोहाली की सुरक्षा में तैनात जवानों को विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इस सिलसिले में पंजाब सरकार को इनपुट भेजा है। इस इनपुट के बाद राज्य में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अगस्त को मोहाली आने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोहाली में टाटा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसिया पर अलर्ट है।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पंजाब में कई नेता और अधिकारी भी आतंकियों के निशाने पर हैं। इस सिलसिले में केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब पुलिस को 10 लोगों की एक लिस्ट भी भेजी है। जिसके बाद इन सभी लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के जरुरी आदेश दिए गए हैं। इनमें पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, विजयइंदर सिंगला और परमिंदर पिंकी का नाम शामिल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें