पंजाब में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने खुफिया जानकारी के आधार पर ये बड़ी कार्रवाई की है. ये ऑपरेशन SAS नगर में अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 2.5 किलो RDX से बना एक एड्वांसड IED, एक ग्लॉक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर ये साजिश समय पर पकड़ी नहीं जाती, तो राज्य में बड़ा नुकसान हो सकता था.
ये भी पढ़ें: पंजाब में दो पुलिसवालों की हत्या और एनकाउंटर के मामले में केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री? गरमाई राजनीति
विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे. ये हैंडलर उन्हें लगातार निर्देश दे रहे थे. इन्हीं के कहने पर आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री हासिल की थी और किसी बड़े हमले की तैयारी की जा रही थी. पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपियों ने IED को SBS नगर बाईपास के पास एक सुनसान जगह पर छिपा दिया था. वो आगे के ऑर्डर मिलने का इंतजार कर रहे थे. बरामद IED पूरी तरह से असेंबल हालत में था. इसमें ड्यूल डिटोनेशन सिस्टम लगा हुआ था, यानी इसे रिमोट कंट्रोल या टाइमर के जरिए विस्फोट किया जा सकता था. पुलिस के मुताबिक, ये IED किसी भी समय बड़े धमाके के लिए तैयार था.
ये भी पढ़ें: ‘पंजाब बचाओ- सुखबीर सिंह बादल लाओ…’, शिरोमणि अकाली दल करेगी जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और बाकी गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है. इसके साथ ही पूरे आतंकी नेटवर्क, सप्लाई चेन और फंडिंग लिंक की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है. पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य की सुरक्षा सर्वोपरि है और आतंकवाद से जुड़े हर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा. आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
1 hr ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 hr agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
2 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
4 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
4 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
4 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
5 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
5 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines