पंजाब: पंजाब पुलिस द्वारा पांच आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश करते हुए 10 दिनों में 17 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 18 किलो हेरोइन, 16 किलो अफ़ीम, 4 किलो गांजा, 9.73 लाख रुपए की ड्रग मनी और 314 नशा-तस्करों को पकड़ा है।
अभी पढ़ें – Amethi News: ‘सिर तन से जुदा’ के नारे लगाने पर सात लोगों को पकड़ा, दो नाबालिग भी शामिल, देखें Video
मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध सक्रियता अपनाते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले 10 दिनों में 17 आतंकवादियों को गिरफ़्तार करके पांच बड़े आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चार राईफलें जिनमें एके/एमपी-9/एमपी-5 शामिल हैं, के अलावा 25 रिवॉल्वर/ पिस्तौल बरामद किये हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने तीन हैंड ग्रेनेड और एक आईईडी भी बरामद की है।
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.पी.) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने आज यहां अपनी साप्ताहिक प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत पंजाब पुलिस द्वारा राज्य में अमन-शांति को कायम रखने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में पुलिस टीमों ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह उर्फ लंडा, हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा और अर्श डल्ला द्वारा भारत के बाहर से चलाए जा रहे आतंकवादी मॉड्यूलें को बड़ा झटका दिया है।
अभी पढ़ें – Breaking: तेलंगाना के DGP की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, तनोट माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे
पंजाब पुलिस ने 1 अक्तूबर को कैनेडा आधारित लखबीर लंडा और पाकिस्तान आधारित हरविन्दर रिन्दा द्वारा साझे तौर पर चलाए जा रहे आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकवादी मॉड्यूल के तीन संचालकों को गिरफ़्तार करने के बाद उनके कब्ज़े में से अति-आधुनिक एके-56 असॉल्ट राइफल और दो मैगज़ीनों समेत 90 जि़ंदा कारतूस और दो गोलियों के खोल बरामद करने के बाद इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले 28 सितम्बर को कैनेडा आधारित आतंकवादी लखबीर लंडा गिरोह के एक संचालक को बिहार से कत्ल, कत्ल की कोशिश, हमले और डकैती से सम्बन्धित कई घृणित अपराधों में शामिल होने के लिए गिरफ़्तार किया गया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
18 mins ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
56 mins agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
3 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
5 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
6 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines